Bokaro News: बीएसएल में नियोजन की मांग पर 106 विस्थापित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अप्रेंटिस पास विस्थापितों को नियोजन देने की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ सह विस्थापित संगठन की ओर से शनिवार को टू टैंक गार्डेन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई। आंदोलन में 106 विस्थापित शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी थीं। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले सभी सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान के जाहेर गढ़ के पास एकत्रित हुए। यहां से शहीद प्रेम प्रसाद की मां के साथ रैली निकालकर टू टैंक गार्डेन पहुंचे और सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने कहा कि अप्रेंटिस पास विस्थापितों को नियोजन देने की मांग को लेकर बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ कई बार त्रिपक्षीय वार्ता हो चुकी है। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी नियोजन देने पर सहमति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.