Bokaro News: बीएसएल में नए आईटीआई पाठ्यक्रमों की पहचान के लिए 'स्किल-नेक्स्ट' कार्यशाला
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में पीएम-सेतु योजना के तहत नए आईटीआई पाठ्यक्रमों की पहचान और निर्धारण के लिए 'स्किल-नेक्स्ट' कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की कौशल आवश्यकताओं का आकलन करने के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप आईटीआई पाठ्यक्रमों को अधिक प्रासंगिक बनाना और युवाओं की तकनीकी दक्षता तथा रोजगार क्षमता बढ़ाना था। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बदलती औद्योगिक परिस्थितियों में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उभरती तकनीकों और उद्योगों की जरूरतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.