Bokaro News: बीएसएल में तत्काल शुरू हो केंद्रीय कैंटीन : संघ
बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र की कैंटीन व्यवस्था में सुधार को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन से केंद्रीय स्तर की आधुनिक सब्सिडाइज्ड कैंटीन तत्काल शुरू करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि प्लांट में करीब 114 कैंटीन संचालित होने के बावजूद कई कैंटीनों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कर्मचारियों की शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि केवल कैंटीनों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। कर्मचारियों को स्वच्छ वातावरण में पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन कर्मचारी हितैषी दर पर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने फैक्ट्रीज एक्ट, 1948 की धारा 46 का हवाला देते हुए कहा कि निर्धारित कारखानों में कैंटीन की व्यवस्था कर्मचारी कल्याण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संगठन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.