बोकारो, नवम्बर 28 -- तंबाकू मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम Bokaro News: बीएसएल की ओर से भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित 60 दिवसीय 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0' के अंतर्गत अधिशासी निदेशक (संकार्य) के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कर्मियों व युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) उपस्थित थे। मौके पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (बीजीएच), ओएचएस प्रमुख, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राएं एवं कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाल...