बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बीएसएल प्रबंधन और अप्रेंटिस विस्थापित संघ के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विस्थापितों के नियोजन, अप्रेंटिस प्रशिक्षित युवाओं की स्थिति तथा अन्य लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का विवरण मोके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित जिला प्रशासन और बीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सभी पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए सेतु की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच की जाएगी।

नियोजन संबंधी आंकड़े चर्चा के दौरान डीपीएलआर, ब...