बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र में 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे 26 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में छह अधिशासी और 20 अनाधिशासी कर्मचारी शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे। संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की। सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने प्रत्येक कर्मी का बायोडाटा प्रस्तुत करते हुए संयंत्र के विकास में उनके...