Bokaro News: बीएसएल के स्लैग कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में पाया गया काबू
बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह स्लैग परिवहन के लिए उपयोग होने वाले दो कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे स्लैग ढोने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या 21 और 22 में संभवतः गर्म स्लैग के संपर्क में आने के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। बीएसएल प्रबंधन के अनुसार आग कन्वेयर बेल्ट तक ही सीमित रही। यह बेल्ट भट्ठी के बाहर स्थित है, इसलिए उत्पादन इकाइयों और भट्ठी के संचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। संयंत्र में उत्पादन कार्य सामान्य रूप से जारी है और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.