बोकारो, अक्टूबर 31 -- बीएसएल में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल में कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्यप्रणालियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरक्षा वार्ता के तहत विशेष लार्ज ग्रुप इंटरैक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों व शॉप्स से करीब 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी सहित अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन),(माइंस), ईडी (संकार्य) उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक प्रभारी प्रियरंजन द्वारा सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाने के साथ हुई। इस दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय सुरक्षा अधिकारियों ,क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों, सुरक्षा साथियों व से...