Bokaro News: बीएसएल के उप महाप्रबंधक से कूरियर डिलीवरी के नाम पर ठगी
बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि । कूरियर डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर छह थाना क्षेत्र निवासी बीएसएल के उप महाप्रबंधक (सुरक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस शेखावत से एक कथित डिलीवरी बॉय ने 699 रुपये ऑनलाइन भुगतान कराने के बाद खाली पार्सल थमा दिया। पार्सल खोलने पर उसमें कोई सामान नहीं मिला। मामले को लेकर अधिकारी ने सेक्टर-6 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे गोविंद नाम का एक युवक इलेक्ट्रिक स्कूटी से सेक्टर-5 स्थित बोकारो निवास के सी-7 आवास पर पहुंचा। उसने खुद को कूरियर कंपनी का डिलीवरी बॉय बताया। युवक के पास ट्रेंडी कार्ट विक्रेता का कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) पार्सल था। पार्सल देने के एवज में उसने 699 रुपये की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.