Bokaro News: बीएसएल की सुरक्षा में सेंध, बाउंड्री फांदकर घुस रहे दो युवक पकड़े गए
बोकारो, नवम्बर 8 -- बोकारो इस्पात संयंत्र में घुसपैठ की कोशिश Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी का प्रयास करते हुए सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को दो युवकों को पकड़ा। दोनों युवक संयंत्र की बाउंड्री फांदकर अनधिकृत रूप से अंदर प्रवेश कर रहे थे। आशंका है कि वे संयंत्र की संपत्ति चोरी करने की नीयत से अंदर घुस रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ निवासी देव कुमार और सनातन मुंडा के रूप में हुई है। घटना सिटी थाना क्षेत्र में आने वाले संयंत्र की बाउंड्री के पास की है। सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को पकड़ने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी सीआईएसएफ की टीम ने संयंत्र के अंदर से चोरी किए गए कॉपर वायर के साथ तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.