बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन जश्ने आजादी की तैयारी में जुटा है। बीएसएल प्रबंधन की ओर से आयोजन की सफलता को लेकर कई कमेटी का गठन किया गया है। बीएसएल का स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर 4 में होगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर लगभग 150 बीएसएल कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सीआईएसएफ व सिक्योरिटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर नाम रोशन करने वाले जवान को भी सम्मानित किया जायेगा। बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआईएसएफ के जवान व एनसीसी के कैडेट की टुकड़ी की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। साथ ह...