Bokaro News: बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई जाएगी 25 को
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। ब्रह्मर्षि परिवार की संचालन समिति की बैठक सेक्टर-4 में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य कमलेश राय ने की। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उनके विचार, आदर्श और जनकल्याणकारी कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में राजीव कुमार राय ने कहा डॉ. श्रीकृष्ण सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी सोच वाले युगपुरुष थे। उन्होंने शिक्षा, उद्योग और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.