Bokaro News: बिरसा सशिविमं में किया गया पौधरोपण
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के झरनाडीह स्थित बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया गया। बच्चों को भी पर्यावरण का पाठ पढ़ाया गया। प्रधानाचार्य शर्मिला सिंह, आचार्य व दीदी के साथ-साथ भैया बहनों ने विद्यालय परिसर में कई फलदार और औषधीय पौधे लगाए। प्रधानाचार्य ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण धड़ल्ले से पेड़ पौधे की कटाई है। हमें इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। हर मानव को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। भैया-बहनों को पेड़-पौधे के महत्व और उससे होने वाले फायदे के साथ-साथ पेड़ कटाई से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। 12. बिरसा सशिविमं चंद्रपुरा में पर्यावरण कार्यक्रम में आचार्य व विद्यार्थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.