बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा के झरनाडीह स्थित बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चंद्रपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को समर्पित करते हुए कक्षा नर्सरी, केजी 1 एवं केजी 2 के बच्चों के बीच राधे-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने सभी को मोहित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन हुआ। प्राचार्य शर्मिला सिंह ने कहा कि छोटे भैया-बहनों में भी भगवान समाए हुए हैं और अगर हम अपनी पूरी निष्ठा के साथ इन भैया बहनों को तैयार करें तो यही ईश्वर के प्रति हमारी सच्ची निष्ठा होगी। सोमा मैती, सोनी कुमारी महतो, सरिता सिंह, रितु सिंह, एंजेला मिंज, शुक्ला सुपकार, पुष्पा कुमारी, नम्रता राय, बरखा त्रिवेदी, कंचन कुमारी, सोनी कुमारी, अंजू कुमारी, सलोनी कुमारी, रीता सोरेन, कामेश्व...