Bokaro News: बिजूलिया तिवारीडीह में श्रीश्री राधाकृष्ण हरिमंदिर की छत ढलाई संपन्न
बोकारो, सितम्बर 15 -- Bokaro News: चास प्रखंड बिजुलिया पंचायत के तिवारीडीह में सोमवार को श्रीश्री राधाकृष्ण हरिमंदिर की छत ढलाई का कार्य विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। ढलाई कार्य की शुरुआत पंडित घनश्याम तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कराई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंदिर की छत ढलाई में कमेटी के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर सहयोग किया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य को गति मिली। छत ढलाई के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। इस अवसर पर पंडित घनश्याम तिवारी, सुधीर तिवारी, उत्तम तिवारी, उदय शंकर तिवारी, सुशील तिवारी, आदित्य तिवारी, मंगल देव तिवारी, मंतोष तिवारी, आनंद तिवारी, राजेश तिवारी, भागवत तिवारी, संत गोपाल तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.