बोकारो, सितम्बर 7 -- Bokaro News: चास प्रखंड की बिजुलिया पंचायत के करीब 700 मतदाताओं के नाम एसआईआर के अंतिम प्रकाशन में सूची से हटने का खतरा है। मामले को लेकर पंचायत के मुखिया बासुदेव रजवार ने जिला निर्वाचन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से पत्राचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं की एसआईआर सुनवाई चास अनुमंडल कार्यालय में की जा रही है। मुखिया ने पंचायत भवन में विशेष सुनवाई शिविर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों को विभिन्न प्रपत्र भरने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में पंचायत स्तर पर शिविर लगने से काफी सुविधा होगी। लेकिन पंचायत भवन में पर्याप्त सुविधा नहीं होने का हवाला देकर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिविर लगाने से इनकार कर रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध करे...