Bokaro News: बिजली समस्या निवारण कैंप में डेढ़ सौ से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा
बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष जन समस्या निवारण कैंप लगाया जा रहा है। इसके तहत अब तक डेढ़ सौ से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा चुका है। विभाग की ओर से 18 से 26 नवंबर तक चास प्रमंडल के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों और निर्धारित स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता एसडी तिवारी ने बताया कि शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसमें गलत बिजली बिल में सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, खराब मीटर बदलने, बिजली लोड बढ़ाने, उपभोक्ता के नाम में परिवर्तन और बकाया बिल से संबंधित शिकायतें शामिल हैं। इसके लिए संबंधित कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.