बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: आईईएल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर एक व्यवसायी को बिजली बिल कम कराने का झांसा दिया और लिंक के माध्यम से पहले 10 रुपये का भुगतान कराया। यह भी पढ़ें- जालसाजों ने तीन लोगों से 19 लाख रुपये ठगेसाइबर अपराधियों का तरीका इसके बाद मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर बैंक खाते से कुल 99 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित की पहचान गर्वमेंट कॉलोनी, आईईएल निवासी संत कुमार यादव के रूप में हुई है। वह आईईएल शिव मंदिर के समीप रिचार्ज एवं आइसक्रीम की दुकान चलाते हैं।पीड़ित का बयान उनके अनुसार शुक्रवार शाम उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके बिजली मीटर में 200 यूनिट से अधिक की रीडिंग आ रही है, जिससे बिल अधि...