Bokaro News: बिजली तार की चपेट में आने से दो मवेशी मरे
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पोखरिया पंचायत के बंशी में बीते बुधवार की रात 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से बंशी के किसान सह उप मुखिया भीम साव का बैल व पारगोड़ा के किसान लालजी मांझी के बैल मर गए। किसान भीम साव व लालजी मांझी ने बताया कि हम दोनों किसान काफी गरीब हैं। और खेती बारी के समय इस तरह की घटना ने मानो कमर तोड़ कर रख दी है। अब खेती बारी कैसे करेंगे। घटना की जानकारी मिलते गांव के ग्रामीण भी पहुंचे और बिजली विभाग से मुआवजा की मांग किया है तथा बिजली विभाग से जर्जर तार को ठीक करने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.