Bokaro News: बिजली के लिए कथारा परियोजना कार्यालय समीप प्रदर्शन
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: पिछले 30 जुलाई से ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई जगहों पर बिजली नियमित सप्लाई नहीं किए जाने से परेशान उपभोक्ताओं ने सोमवार को कथारा कोलियरी परियोजना कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन कर अविलंब ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। कमल टोला, दो नंबर शिव मंदिर, केन्दुवा टोला, मोदी तोला आदि जगहों के व्यक्तियों का कहना था कि बिजली की समस्या से बच्चों का पठन पाठन का कार्य प्रभावित तो हो ही रहा है। इसके अलावा कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सीसीएल प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद प्रबंधन इस मामले को लेकर गंभीर नहीं रहा। इतने दिनों तक समस्या को दूर करने की दिशा में कार्य नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर सीसीएल कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार सहित विभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.