Bokaro News: बिजली का तार टूटकर गिरने से दो दुधारू गायों की मौत
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की पतकी पंचायत अंतर्गत सिमरा जारा गांव में मंगलवार की शाम बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से दो दुधारू गायों की मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे में पशुपालक को करीब 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सिमरा जारा निवासी रामचंद्र मांझी की दोनों गायें मंगलवार शाम गांव के बाहर मैदान में चारा चर रही थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। तार की चपेट में आने से दोनों गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने बिजली तारों की नियमित जांच और जर्जर तारों को बदलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.