Bokaro News: बिजली कट से बेरमो के लोग परेशान
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: बेरमो। पिछले करीब 15 दिनों से लगातार करीब 10-10 घंटे तक बिजली कट से बेरमो अनुमंडल के लोग परेशान हैं। दुकानदारी से लेकर अन्य तमाम गतिविधियां प्रभावित हो रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि बेरमो अनुमंडल डीवीसी के कमांड एरिया में पड़ता है। किंतु विगत कई वर्षों से बिजली आपूर्ति के मामले में इलाके का डीवीसी भारी उपेक्षा करती आ रही है। वहीं स्थानीय विधायकों की निष्क्रियता के कारण जनता को डीवीसी की उपेक्षा एवं मनमानी झेलना पड़ रहा है। वहीं बदत्तर स्थिति डीवीसी के सेंट्रल डिस्पैच सेंटर की मनमानी के कारण हो रहा है। तीन दिनों के अंदर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं की गई तो डीवीसी को जन आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.