Bokaro News: बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास, चंदनकियारी और पिंड्राजोरा क्षेत्र में सोमवार देर रात से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। मेनलाइन में फॉल्ट के कारण चास बिजली सब स्टेशन से जुड़े कई इलाकों में रातभर रुक-रुककर बिजली कटौती होती रही। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो के कई गांवों में ब्लैक आउट, ग्रामीण परेशानबिजली की आंख-मिचौली बाईपास और रिगल फीडर में लगातार बिजली आने-जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर घरेलू कामकाज के साथ पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार पर भी पड़ा। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की मोटर चलाने में परेशानी हुई। वहीं, बार-बार बिजली आने-जाने से इनवर्टर, पंखे, फ्रिज समेत अन्य विद्युत उपकरणों पर भी असर पड़ने की शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.