Bokaro News: बिचाली लाने गई महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती
बोकारो, अक्टूबर 4 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत हरलाडीह टोला में रविवार की सुबह मवेशियों के लिए बिचाली लाने गई 50 वर्षीय महिला सरिता देवी सांप के डंसने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। सरिता देवी, सुनील कुमार महतो की पत्नी हैं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, बोकारो पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, सरिता देवी सुबह अपने घर के पीछे बिचाली लाने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों के बीच से निकले सांप ने उनके दाएं पैर में डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांप के जहर के असर की आशंका को देखते हुए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उनकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.