बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पेटरवार में शनिवार को सहयोगिनी संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह और डिजिटल हिंसा की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने छात्राओं को साइबर अपराध और डिजिटल हिंसा के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और जागरूकता से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। विद्यालय की शिक्षिका सावित्री हेंब्रम ने बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह अपराध है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बाल विवाह, दहेज एवं लैं...