Bokaro News: बाल दिवस पर जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा सामग्री और भोजन बांटा
बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: बाल दिवस को लेकर चिनमयी राजा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-9 स्थित महुआवार बस्ती में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बस्ती के गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल समेत अन्य पठन-पाठन सामग्री और भोजन का वितरण किया गया। शिक्षा सामग्री व भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। फाउंडेशन की निदेशक चिनमयी गंगोपाध्याय ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संस्था आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी। वहीं, निदेशक राजा गंगोपाध्याय ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि भविष्य में जनकल्याणकारी अभियानों को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.