Bokaro News: बालीडीह से दो वारंटी गिरफ्तार
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: बालीडीह थाना अंतर्गत ओपी क्षेत्र से दो वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार वारंटी गोरा बालीडीह निवासी मंजूर अंसारी व तूपकाडीह निवासी संतोष कुमार वर्णवाल को रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हैडक्वाटर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि जेल गए दोनों वारंटी पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: न्यायालय के दो वारंटी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.