Bokaro News: बालीडीह के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: सरस्वती शिशु मंदिर बालीडीह शिवपुरी के परिसर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तृतीया से दशम तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए व उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वृक्षों व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। प्रधानाचार्य ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं व इनके बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Banka News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.