बोकारो, सितम्बर 1 -- Bokaro News: बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जियाडा की सील की गई क्वायल प्रोसेसिंग फैक्ट्री से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की मशीनरी चोरी होने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री संचालक बिक्रम कुमार भदुरिया के लिखित आवेदन पर बालीडीह पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना पुरानी होने के कारण पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

फैक्ट्री संचालन की जानकारी आवेदन के अनुसार बिक्रम कुमार भदुरिया ने वर्ष 2010 में जियाडा से 30 साल की लीज और बीएसएल से आवंटन मिलने के एग्रीमेंट के आधार पर फैक्ट्री शुरू की थी। फैक्ट्री संचालन के लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का ऋण लिया था। बाद में बीएसएल से समय पर आवंटन नहीं मिलने के कारण फैक्ट्री की आर्थिक स्थिति खराब होती चली गई औ...