Bokaro News: बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर मंथन
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि भूषण ने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के क्षेत्रीय निदेशक को पत्र भेजकर बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि गैस, तेल और सीमेंट का प्रमुख केंद्र बनने के कारण क्षेत्र में ट्रकों की पार्किंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके समाधान के लिए सड़कों के किनारे उपलब्ध खाली जमीन पर सशुल्क पार्किंग की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती जल आवश्यकता को देखते हुए जियाडा द्वारा स्वयं का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर उद्योगों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए सड़कों के दोनों ओर छायादार और फलदार वृक्ष ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.