Bokaro News: बारी को-ऑपरेटिव में फैक्ट्री संचालक के फ्लैट में ब्लास्ट की जांच में जुटी एफएसएल
बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाका बारी कोपरेटिव के फ्लैट संख्या 95 में रविवार भोर तीन बजे दो शक्तिशाली विस्फोट हुआ, ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि कई किलोमीटर तक आवाज सुनी गई और दो मंजिला फ्लैट का लगभग हर हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। संतोषजनक बात यह है कि विस्फोट से फ्लैट के दीवार खिड़की दरबाजे फर्नीचर पूरी तरह से टूटकर बिखर गए, पर फ्लैट में सो रहे कुल नौ पारिवारिक सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है, पर दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुदामा दास के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरू में यह कयास लगाए गए कि एलपीजी विस्फोट है, पर विस्फोट का दायरा इतना व्यापक था कि संदेह पैदा कर रहा था। किचन का ग्रिल लगभग दस फीट दूर बाउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.