Bokaro News: बारी को-ऑपरेटिव के फ्लैट में दो शक्तिशाली विस्फोट, नौ लोग बाल-बाल बचे
बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव स्थित फ्लैट संख्या 95 में रविवार तड़के करीब तीन बजे हुए दो शक्तिशाली विस्फोटों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। दो मंजिला फ्लैट की दीवारें, खिड़कियां, दरवाजे और फर्नीचर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि फ्लैट में सो रहे परिवार के सभी नौ सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। विस्फोट की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सेक्टर-12 इंस्पेक्टर सुदामा दास मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की आशंका जताई गई, लेकिन धमाके की तीव्रता और नुकसान के व्यापक दायरे ने मामले को संदिग्ध बना दिया। किचन का ग्रिल उखड़कर करीब दस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.