बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीग्राम में सोमवार को 30 वर्षीय पूर्णिमा गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले बबलू हाड़ी से तीन माह पहले अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था।

पति का बयान मृतका के दूसरे पति बबलू हाड़ी के अनुसार, दोनों रात में घर में सोए हुए थे। सुबह नींद खुलने पर उसने पूर्णिमा को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास व पुलिस को दी गई। मृतका के पिता बारीग्राम निवासी नरेश गुप्ता ने बताया कि पूर्णिमा उनकी बड़ी पुत्री थी। पहली शादी से उसका आठ वर्षीय पुत्र शिवम है। तलाक के बाद पूर्णिमा ने बबलू हाड़ी से द...