बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। लगातार हो रही बारिश से विद्युतनगरी चंद्रपुरा और आसपास का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। बाजार में भी इसका असर पड़ा है। बारिश के कारण डीवीसी आवासीय कालोनी के आवासों की दशा भी खराब हो गई है। डीवीसी कर्मियों ने बताया कि क्वार्टर के भीतर छत से पानी टपक रहा है। जिसके कारण रहना मुश्किल हो गया है। घर के सामानों को नुकसान पहुंच रहा है। आवास के दीवारों से भी पानी रीस रहा है। बारिश के कारण यहां के कई जोरिया नाला और रेल अंडरपास पानी से लबालब भर गए हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बारिश जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़क से घर तक जलभराव इससे गुरजना मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...