Bokaro News: बारिश से चास के कई इलाकों में जलजमाव, घर-दुकानों में घुसा गंदा पानी
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। रविवार रात हुई तेज बारिश से चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। राम नगर कॉलोनी, गुजरात कॉलोनी, इस्पात कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, एसएस कॉलोनी, कैलाश नगर, बाउरी टोला, सोलागिडीह, कृष्णापुरी कॉलोनी और चिराचास समेत कई इलाकों में पानी जमा रहा। कई अपार्टमेंट के पार्किंग स्थल भी जलमग्न हो गए, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में डूबे रहे। संपर्क पथों के अलावा मुख्य सड़कों पर भी घुटनों तक पानी जमा रहा। किराना, गैराज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में पानी घुसने से व्यवसायियों को परेशानी हुई। विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव के साथ कचरा तैरता रहा और गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। भोलूरबांध निवासी सपन कुमार ने कहा कि नालियों की उचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.