बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चक्रवातीय बारिश से चंद्रपुरा के गांवों में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गुरूवार को विद्युतनगरी चंद्रपुरा व आसपास दिनभर बारिश होती रही तथा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के किसान इस असमय बारिश से परेशान रहे। दुगदा हटिया पर भी इस बारिश का असर पड़ा। किसानों ने बताया कि खेतों में लगी हरी सब्जियां इससे प्रभावित होगी तथा धान की फसल को भी नुकसान होगा। गुरूवार को यहां के बाजार में किसानों की आवाजाही कम हुई। बताया गया है कि शुक्रवार तक चंद्रपुरा का मौसम कुछ इसी तरह रहेगा। यह भी पढ़ें- Godda News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की आहट से महगामा में बदला मौसम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...