Bokaro News: बारिश से कई इलाकों में घुसा पानी, सड़कों पर तलाब जैसा नजारा
बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने बोकारो व चास की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश शाम लगभग तीन बजे तक रुक-रुक कर होती रही। इस दौरान सेक्टर 3, सेक्टर 4, सेक्टर 12, सिटी सेंटर व चीरा चास व चास के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सिटी सेंटर की सड़कों पर पानी भरने से कई वाहन जलमग्न नजर आए। जबकि चास में बारिश थमने के बाद भी दो से तीन घंटे तक सड़कों पर पानी बहता रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश का सबसे अधिक असर सेक्टर 3ई में देखने को मिला। यहां आवास संख्या 286 से 292 ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर वाले कई क्वार्टरों में बारिश का पानी घुस गया। अचानक घरों में पानी भरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिवारों ने किसी तरह घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.