बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बरसात की पहली फुहार के साथ ही पेटरवार के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या गंभीर रूप धारण करने लगी है। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रथ मोड़ से गागी ग्राम के केवट टोला जाने वाले मार्ग पर देखी जा रही है।

जलजमाव की समस्या इस सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क पथ है, जिससे होकर स्कूल, अस्पताल, बाजार, बस पड़ाव और अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार केवट टोला मार्ग पर जलजमाव कोई ...