Bokaro News: बारिश में ढहा पुरनी देवी का आशियाना, पोते के साथ बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला
बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश ने कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत अंतर्गत तेलमुंगा गांव के तिलयगजार टोला निवासी विधवा पुरनी देवी की जिंदगी में एक और मुसीबत खड़ी कर दी। शनिवार की रात अचानक उनका कच्चा मिट्टी का खपरैल मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पुरनी देवी अपने पोते के साथ घर के अंदर सो रही थीं। घर गिरने की तेज आवाज सुनकर वह घबराकर पोते को लेकर घर के एक कोने में जा छिपीं। इस तरह दोनों की जान बाल-बाल बच गई। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: प्रकृति के कहर से गरीब का परिवार हुआ बेघर, मदद की फरियादजीवन संघर्ष मकान गिरने के बाद पुरनी देवी के सामने सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। वर्षों से जर्जर मिट्टी के खपरैल मकान में जीवन गुजार रही पुरनी देवी ने बताया कि उन्हें अब तक सरकारी आवास का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.