बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने ग्रामीण इलाकों की सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। बारिश के कारण कई प्रमुख ग्रामीण सड़कें कीचड़ और जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। प्रखंड के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कें जगह-जगह से जर्जर हो चुकी हैं। बारिश के पानी से सड़कों पर बने गड्ढे पूरी तरह भर गए हैं, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस रास्ते से गुजरने में भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण सड़कों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा हो रहा है। ...