Bokaro News: बारिश ने बिगाड़ी ग्रामीण सड़कों की सूरत, मंझली सिरी-अरजुवा पथ पर चलना मुश्किल
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने ग्रामीण सड़कों की स्थिति बदहाल कर दी है। कई प्रमुख ग्रामीण सड़कें कीचड़ और जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। प्रखंड के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कई सड़कें पहले से ही जर्जर हैं। बारिश के पानी से सड़कों के गड्ढे भर गए हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इस कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.