Bokaro News: बारिश ने ढहा घर, बच्चा मलबे में दबा, गर्भवती महिला बची
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच खैराचातर में अलग-अलग घटनाओं में दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। डोम टोला (अंबेडकर नगर) में बुधवार की रात संजय डोम का जर्जर कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। घर में उस समय गर्भवती सोनाली देवी, सोनू डोम, तीन वर्षीय मिस्टी, 65 वर्षीय बाली देवी और 22 वर्षीय मिथुन डोम सो रहे थे। तेज आवाज सुनकर सभी बाहर निकल आए, जबकि मिथुन मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। उसके पैर में चोट लगी है। परिजनों के अनुसार मकान काफी पुराना और जर्जर था तथा बारिश से बचाव के लिए छत को प्लास्टिक से ढका गया था। संजय डोम ने बताया कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना की सूची में है, लेकिन अब तक आवास नहीं मिला है।
मुआवजे की मांग मौके पर मौजूद नरेश डोम, अशोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.