बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: लगातार बारिश के बाद बोकारो शहर से लेकर गांव तक कई सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर के सेक्टर-1, 2 और 4 सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर भी गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी बारिश का असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। वार्ड-14 और 15 के राम नगर कॉलोनी, इस्पात कॉलोनी, तेलीडीह रोड, विस्थापित चौक, एसएस कॉलोनी, केदारदास नगर, कुशलबंधा, सांगजोरी, सोलागिडीह और गंधाजोड़ सहित कई इलाकों में सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चिराचास से पांडेय ...