बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत निर्माणाधीन वाराणसी-कोलकाता सिक्सलेन एक्सप्रेसवे में सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए डाली जा रही छाई बारिश के पानी के साथ बहकर किसानों के खेतों तक पहुंच गई। तीन दिन पूर्व हुई भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क से छाई पानी के तेज बहाव में बहकर निचले इलाकों में फैल गई। इससे रांगामाटी और बगियारी मौजा में दर्जनों किसानों की खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे को निर्धारित ऊंचाई देने के लिए विभिन्न पावर प्लांटों से छाई लाकर भराव के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। भूताही बांध के ऊपर करीब 10 से 12 एकड़ खेतों में लगी धान की फसल छाई से प्रभावित हुई है। वहीं रांगामाटी मौजा में करीब तीन से चार एकड़ खेतों में फसल बर्बाद होने का अनुमान है। इसके अलावा रांगामाटी, बगि...