बोकारो, जुलाई 19 -- Bokaro News: कसमार, शेखर शरदेंदु। कसमार प्रखंड के खेत इन दिनों आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। खेतों में धान के बिचड़े तैयार हैं, किसान भी धनरोपनी के लिए पूरी तरह तैयार बैठे हैं, लेकिन बारिश की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर विराम लगा दिया है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण प्रखंड के अधिकांश इलाकों में अब तक धनरोपनी का कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में किसानों की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कसमार के दक्षिणी क्षेत्र के कुछ गांवों में जहां सीमित स्तर पर धनरोपनी शुरू हुई है, वहीं उत्तरी क्षेत्र के अधिकांश खेत अब भी पानी के इंतजार में सूने पड़े हैं। खेतों में तैयार बिचड़े धीरे-धीरे बड़े होते जा रहे हैं और किसानों को डर सता रहा है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। दांतू गांव के किसान एवं क...