बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर पेटरवार स्थित अपने नानी घर आ रहे तीन युवक बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से तीन युवक घायल हो गए। यह घटना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-गोला पथ पर गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली के पास सोमवार की शाम 6 बजे घटी। सभी को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार की। तीनों को हल्की चोट लगी है। जानकारी अनुसार गोला थाना क्षेत्र के गोला निवासी अनीश कुमार(23 वर्ष) अपने दो अन्य साथियों कार्तिक महतो(21 वर्ष) व अभिषेक कुमार(22 वर्ष) दोनों पेटरवार के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपने नानी से मिलने पेटरवार आ रहे थे, तभी चक्रवाली के पास बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घ...