बोकारो, अक्टूबर 4 -- Bokaro News: पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-गोला पथ पर थाना क्षेत्र के बुंडू जंगल के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने पेटरवार स्थित जनता मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार की। चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया। जानकारी अनुसार प्रखंड बुंडू पंचायत के पुरनापानी गांव निवासी बेहरा बेदिया की पुत्रवधू पुष्पा देवी (24 वर्ष) अपने गांव से पेटरवार बाजार आ रही थीं, तभी रास्ते में बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। दुर्घटना में वह मामूली रूप से चोटिल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...