बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो सी स्ट्रीट नौ आवास संख्या 1-011 निवासी ठेकेदार शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव से रविवार दोपहर बाइक सवार अपराधी गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। छिनतई की पूरी घटना आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद है, जिसमें बाइक सवार दो अपराधियों का हुलिया व हरकत कैद है। यह भी पढ़ें- Banka News: एक सप्ताह में चैन स्नैचिंग का खुलासा, डॉक्टर की 5 लाख की सोने की चैन बरामदघटना का विवरण फुटेज के हिसाब से घटना दोपहर दो बजकर 18 मिनट की है, जब ठेकदार खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी उनके गले से चेन झपट्टा मारकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन सि...