Bokaro News: बाइक की टक्कर से बूढ़ीबिनोर निवासी राधू महतो की मौत, परिवार में मातम
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बूढ़ीबिनोर निवासी राधू महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। धनबाद जिले के गौशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा के पास हुए इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के समय उनकी बेटी भी साथ थी और उसने हादसे को अपनी आंखों के सामने होते देखा। मृतक के पुत्र जितेंद्र महतो ने गौशाला ओपी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, राधू महतो अपने घर बूढ़ीबिनोर से ससुराल औरभिट्ठा जा रहे थे। वाहन से उतरने के बाद वह पैदल अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल चासनाला स्वास्थ्य केंद्र पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.