Bokaro News: बांध सुरक्षा को लेकर 18 को जागरूकता
बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: बेरमो। बांध सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन तैयारियों को प्रोत्साहित करने के लिए डीवीसी के कोनार डैम को सामुदायिक जागरूकता के लिए चयनित किया गया है। जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) ने इस संबंध में डीवीसी को पत्र भेजा है। प्रस्तुति, चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र के अलावा जागरूकता मार्च, पौधरोपण, प्लास्टिक एवं तैरती वस्तुओं की सफाई और सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित किये जायेंगे। एनडीएसए ने डीवीसी से 18 दिसंबर को आयोजन करने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही तिथि, स्थान और नोडल अधिकारी की जानकारी मांगी है। इसकी जानकारी डीवीसी कोनार डैम के एचओपी राणा रणजीत सिंह ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.